Hanuman Chalisa 5 Billion Views | हनुमान चालीसा का रिकॉर्ड: यूट्यूब पर 5 बिलियन व्यूज!

हनुमान चालीसा ने यूट्यूब पर 5 बिलियन व्यूज का ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया। गुलशन कुमार की आवाज में टी-सीरीज का यह भक्ति गीत भारत का पहला और एकमात्र वीडियो बना जो इस मुकाम तक पहुंचा। जानिए चालीसा की लोकप्रियता का राज, भूषण कुमार का बयान और भक्ति के डिजिटल युग की पूरी कहानी।

हनुमान चालीसा 5 बिलियन व्यूज भक्ति की डिजिटल क्रांति

जब पूरा बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सुपरहिट गाने 2 बिलियन के आसपास सांस ले रहे हैं, तब एक 14 साल पुराना भक्ति गीत हनुमान चालीसा ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

टी-सीरीज के भक्ति सागर चैनल पर अपलोड श्री गुलशन कुमार की चालीसा ने यूट्यूब पर 5 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

जी हां, आपने सही पढ़ा – पांच अरब से ज्यादा बार लोग इस चालीसा को सुन चुके हैं।

यह भारत का पहला और अभी तक का एकमात्र वीडियो है जो इस ऊंचाई तक पहुंचा है।

हनुमान चालीसा को यूट्यूब पर 5 बिलियन व्यूज
हनुमान चालीसा

Youtube पर हुआ चमत्कार

यह सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि भक्ति की उस शक्ति का प्रमाण है जो बॉलीवुड के चकाचौंध भरे गानों, वायरल डांस रील्स और बच्चों के कार्टून गानों को भी पीछे छोड़ रही है।

चालीसा अब यूट्यूब के ग्लोबल टॉप-10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियोज में शामिल हो चुका है।

बेबी शार्क, देश्पासितो और व्हील्स ऑन द बस जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के बीच एक भारतीय भक्ति गीत का होना अपने आप में चमत्कार से कम नहीं।

10 मई 2011 को अपलोड हुआ

10 मई 2011 को अपलोड हुआ यह 9 मिनट 21 सेकंड का वीडियो आज 5,008,284,112 व्यूज (लगातार बढ़ रहे) के साथ दुनिया के सबसे ताकतवर कंटेंट में शुमार हो चुका है।

हरिहरण की सुरीली आवाज, ललित सेन का संगीत और गुलशन कुमार की श्रद्धा से सजा यह हनुमान चालीसा आज करोड़ों लोगों की सुबह की पहली धुन और रात की आखिरी प्रार्थना बन चुका है।

हनुमान चालीसा का नया रेकॉर्ड
हनुमान चालीसा

भूषण कुमार ने क्या कहा

टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने इस उपलब्धि पर कहा, “हनुमान चालीसा मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरे पिता श्री गुलशन कुमार जी ने अपनी जिंदगी भक्ति संगीत को हर घर तक पहुंचाने में लगा दी थी।

5 बिलियन व्यूज और यूट्यूब के टॉप-10 में जगह बनाना सिर्फ डिजिटल उपलब्धि नहीं, बल्कि देश-दुनिया के लोगों की अटूट श्रद्धा का प्रमाण है।

यह बजरंगबली की कृपा और पिताजी के सपने का पूरा होना है।”

सनातन भक्ति की जीत

दरअसल, यह हनुमान चालीसा कोई नया ट्रेंड नहीं है। यह उस सनातन भक्ति की जीत है जो आज की युवा पीढ़ी भी पूरे जोश के साथ अपना रही है।

जिम में वर्कआउट करते समय, एग्जाम से पहले कॉन्फिडेंस के लिए, बीमारी में ठीक होने की दुआ के लिए, विदेश में बसे भारतीय अपने बच्चों को संस्कार देने के लिए – हर जगह हनुमान चालीसा ही बज रहा है।

यही वजह है कि जहां बॉलीवुड के सबसे बड़े गाने 1-2 बिलियन पर रुक जाते हैं, वहीं हनुमान चालीसा बिना किसी प्रमोशन के लगातार बढ़ता चला जा रहा है।

आंकड़ों की भाषा में समझें तो दूसरे नंबर का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय वीडियो ‘लेहंगा’ मात्र 1.8 बिलियन पर है। ‘52 गज का दामन’, ‘राउडी बेबी’ जैसे गाने भी 1.7 बिलियन के आसपास हैं।

यानी हनुमान चालीसा ने दूसरे नंबर के गाने से तीन गुना ज्यादा व्यूज ले लिए हैं। यह अंतर बताता है कि भक्ति का कोई विकल्प नहीं है।

सोशल मीडिया पर मच्छी धूम

सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं – “बॉलीवुड को हनुमान चालीसा ने धूल चटा दी”, “यह बजरंगबली का चमत्कार है”, “जब 5 बिलियन हो गया तब आया सेलिब्रेट करने, मैं तो रोज सुनता हूं”।

विदेशों में बसे भारतीय तो इसे ‘सॉफ्ट पावर ऑफ इंडिया’ बता रहे हैं। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दुबई – हर जगह हनुमान चालीसा सबसे ज्यादा सुना जाने वाला भारतीय कंटेंट बन चुका है।

हनुमान चालीसा
हनुमान चालीसा

सफलता का बडा संदेश

हनुमान चालीसा की यह सफलता एक बड़ा संदेश भी दे रही है – आज का युवा भले ही जींस पहने, अंग्रेजी बोले, लेकिन जब मन डरे, जब मुश्किल आए, जब सफलता चाहिए – तब वह हनुमान चालीसा ही खोजता है।

यह भक्ति का डिजिटल अवतार है। यह साबित करता है कि तुलसीदास जी द्वारा रचित ये 40 चौपाइयां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी 500 साल पहले थीं।

गुलशन कुमार जी का सपना था कि भक्ति संगीत हर घर तक पहुंचे।

आज उनका बेटा भूषण कुमार उस सपने को 5 बिलियन की ऊंचाई तक ले गया।

यह सिर्फ एक वीडियो की जीत नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और भक्ति की विश्व विजय है।

जय श्री राम! जय हनुमान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *